अबरार अहमद
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद की लंबे समय से फरार पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। गुरुवार देर रात गिरफ्तार किए गए मो. शमशाद से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ सुराग लगा है। पता चला कि कुछ माह पहले अतीक के गुर्गे कार से उसे दिल्ली के पास शाइस्ता से मुलाकात कराने के लिए ले गए थे। इसके अलावा माफिया अतीक के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा व बहन नूरी के बारे में भी अहम बातें पता चली हैं। अब पुलिस इन तीनों लेडी डान की तलाश और तेज करेगी।
पुलिस ने उससे शाइस्ता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कुछ माह पहले उसे माफिया अतीक अहमद के गुर्गे कार में बैठाकर दिल्ली के पास एक स्थान पर ले गए थे। वहां शाइस्ता से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह कभी शाइस्ता से नहीं मिला। कार सवार जो उसे ले गए थे, वह इस समय जेल में हैं। पुलिस को उनके नाम भी बताए।
शाइस्ता के साथ 25 हजार की इनामी जैनब फातिमा व नूरी के बारे में पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि वह दोनों शाइस्ता के साथ नहीं थीं, लेकिन जेल में बंद अतीक के कुछ गुर्गे दोनों के ठिकानों के बारे में जानते हैं। पुलिस ने उन गुर्गों का नाम पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। शमशाद से पूछताछ के बाद पुलिस को यह यकीन हो गया है कि तीनों लेडी डान एक-दूसरे के संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस अब दिल्ली के आसपास तीनों लेडी डान की तलाश तेज करेगी।
थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती मनोज सिंह का कहना है कि शमशाद से पूछताछ के बाद शाइस्ता परवीन के बारे में कुछ जानकारी मिली है। साथ ही माफिया अतीक के तीन-चार गुर्गों के नाम भी पता चले हैं। पूरामुफ्ती पुलिस ने शमशाद को जेल भेज दिया है, लेकिन अब उसे रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी गई है। शमशाद को रिमांड पर लेकर पुलिस उससे माफिया अतीक अहमद के गुर्गों के बारे में पूछताछ करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…