शफी उस्मानी
डेस्क: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दो दिन बाद इस्तीफ़े की घोषणा के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो जारी करते हुए उन पर कई आरोप लगाए हैं। कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर ही बीजेपी का दामन थामा था। कपिल मिश्रा ने कहा कि ‘आख़िरकार एक भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को कुर्सी छोड़नी पड़ रही है। दिल्ली की जनता की जीत हुई है। आज जश्न का दिन है। हमने कहा था कि भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ेगा।’
लोकसभा चुनावों को ज़िक्र करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, ‘ये जिस मुद्दे की बात कर रहे हैं कि हम जनता के बीच में जाएंगे, जनता से बोलेंगे कि केजरीवाल की ईमानदारी पर वोट दो, उसी मुद्दे पर उन्होंने अभी दो महीने पहले कैंपेन किया है।’ भाजपा नेता ने कहा कि ‘लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने अपना जनादेश देकर दिखाया कि वे केजरीवाल को बेईमान और चोर मानते हैं और उनको जेल में देखना चाहते हैं। मेरा दावा है कि चाहे नवंबर में चुनाव हो या फ़रवरी में अब केजरीवाल की वापसी कभी नहीं होगी। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ दिल्ली वालों की जंग में आज ऐतिहासिक विजय हासिल हुई है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…