तारिक खान
डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के दो दिन बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वो दो दिन के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे। उन्होंने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय से इसकी घोषणा किया है। भाजपा ने केजरीवाल की इस घोषणा को पीआर स्टंट बताया है।
दिल्ली के सीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ‘मैं उन लाखों-2 लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं कि जिन्होंने हमारे जेल में रहते हुए दुआएं कीं। जेल में मुझे पढ़ने का काफ़ी वक़्त मिला इस दौरान मैंने रामायण, महाभारत और गीता को पढ़ा। मैंने भगत सिंह की जेल डायरी को भी पढ़ा। मैंने एलजी को चिट्ठी लिखी कि मैं जेल में हूं मेरी जगह आतिशी जी को झंडा फरहाने दिया जाए। मुझे बदले में धमकी मिली कि अगर आपने दोबारा चिट्ठी लिखी तो आपको परिवार से मिलने नहीं दिया जाएगा।’
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे जेल भेजने के पीछे मकसद था कि आम आदमी पार्टी को तोड़ दिया जाए और अरविंद केजरीवाल को डरा दिया जाए। लेकिन जेल के दिनों ने मेरे हौंसले को बढ़ा दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने जेल से इस्तीफ़ा इसलिए नहीं दिया क्योंकि मैं देश के लोकतंत्र को मज़बूत बनाना चाहता था। मैंने साबित कर दिया कि जेल से भी सरकार चलाई जा सकती है।’
भाजपा ने कहा पीआर स्टंट
केजरीवाल के इस इस्तीफे की घोषणा को भाजपा ने पीआर स्टंट बताया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि ये अरविंद केजरीवाल का ‘पीआर स्टंट’ है, उनको ये समझ आ चुका है कि दिल्ली की जनता के बीच उनकी छवि कट्टर ईमानदार नेता की नहीं बल्कि कट्टर भ्रष्टाचारी नेता की हो चुकी है।
कांग्रेस ने कहा ‘यह अरविन्द केजरीवाल का नाटक है
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इसको केजरीवाल का नाटक करार दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘सीएम बनने या न बनने का मतलब नहीं है क्योंकि हम तो बहुत पहले से कह रहे थे कि उन्हें ये पद छोड़ देना चाहिए। भले ही किसी कारण से आपको जेल हुए हो आपको बहुत पहले ये पद छोड़ देना चाहिए था लेकिन अब ये केवल नाटक है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…