निलोफर बानो
वाराणसी: भदोही जिले के कोईरोना थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक और आश्चर्यचकित करने वाली घटना सामने आई है। जेल से अपहरण के मामले में ज़मानत पर रिहा होकर आये आरोपी ने उसी नाबालिग को कथित तौर पर दोबारा अपहरण कर उसका एक महीने तक लगातार यौन उत्पीडन किया। पुलिस ने आरोपी वीर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक शिकायत मई 2024 में लड़की के पिता ने कोइरौना थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी लापता है, जिसके कारण अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस जांच में लड़की की बरामदगी हुई और पांडे को जेल में डाल दिया गया। कोइरौना के थाना प्रभारी (एसएचओ) मनोज कुमार ने बताया, ‘पांडे ने जेल से ज़मानत पर बाहर आने के बाद गत पांच अगस्त की देर शाम पीड़िता किशोरी जब शौच के लिए बाहर गई थी, तो उसका अपहरण कर लिया।
एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि इसके बाद आरोपी दो सितंबर को किशोरी को जिले के जंगीगंज रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया था। किशोरी ने उसी दिन थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।’ इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की बलात्कार और अपहरण की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है। मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हुई है और अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज कराकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को उसे इटहरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…