अबरार अहमद
प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में आज 10 सितंबर 2024 को राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति का भ्रमण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल ने संग्रहालय के नवीन पहल माह का आकर्षण के अंतर्गत एकल वस्तु प्रदर्शनी में आधुनिक चित्रकला संग्रह से ‘राधा का स्वप्न‘ (भू-तल, केन्द्रीय कक्ष) व संग्रहालय के लघु चित्रों में कृष्णलीला पर आधारित ‘लीलाधर‘(प्रथम तल, प्रदर्शनी कक्ष) का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर संग्रहालय के विकास कार्यों व भावी योजनाओं पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी किया। बैठक में निदेशक राजेश प्रसाद ने पावर प्वाइंट के माध्यम से मुख्य प्रवेश द्वार की प्रगति, महाकुंभ 2025 की तैयारी इत्यादि से सिंदुवार अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लीलाधर प्रदर्शनी के कैटलॉग व संग्रहालय की त्रैमासिक समाचार पत्रिका ‘विविधा ‘ के छठे अंक का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, अपर पुलिस आयुक्त एन0 कोलांची, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…