ईदुल अमीन
डेस्क: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के ऑफिसर इंचार्ज अभिजीत मंडल को गिरफ़्तार कर लिया है। सीबीआई ने उन्हें सुबूतों के साथ छेड़छाड़, उनको ग़ायब करने और देरी से एफ़आईआर दर्ज करने के आरोप में शनिवार देर रात को गिरफ़्तार किया है।
इसी तरह पहले अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया था। घटना की एफ़आईआर शव के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद दर्ज की गई थी। संजय राय नामक एक सिविक वालंटियर को इस मामले में पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। वो फ़िलहाल सीबीआई की हिरासत में है। अब इस मामले में अभी तक कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। जिस इलाक़े में यह घटना हुई थी वह टाला थाने के तहत है।
उसके ओसी अभिजीत मंडल बीते पांच सितंबर को बीमारी के नाम पर एक निजी अस्पताल में दाखिल हो गए थे। उनको पूछताछ के लिए शनिवार को सीबीआई दफ़्तर में बुलाया गया था। मिल रही जानकारी के अनुसार सीबीआई ने बयान में विसंगतियों के आधार पर उनको देर रात गिरफ़्तार किया है। दूसरी ओर, इन गिरफ़्तारियों पर आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने संतोष जताया है। उन्होंने इसे न्याय की दिशा में बढ़ने वाला एक ठोस कदम बताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…