मो0 कुमेल
डेस्क: मेरठ में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंज़िला इमारत के अचानक गिर जाने के कारण उसमें दबकर सात लोगों की मौत हो गई। प्रशासन के मुताबिक़ पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि तीन और लोग इमारत के मलबे में फंसे हैं।
बताया जा रहा है कि ज़ाकिर कॉलोनी में नफ़ो उर्फ़ नफ़ीसा नाम की महिला और उनके परिवार के लगभग 15 लोग भवन की अलग-अलग मंज़िलों में रहते थे। डीएम दीपक मीणा ने कहा, ‘सूचना के मुताबिक़ 15 लोग इस इमारत में दबे थे जिनमें पांच लोगों को ज़िंदा निकाल लिया गया है जबकि 7 लोगों के शव देर रात तक निकाले गए हैं। मलबे में तीन और लोग अभी फंसे हुए हैं। उन्हें रविवार सुबह भी निकाले जाने की कोशिशें जारी हैं।’
मृतकों में बच्चों सहित पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। रेस्क्यू में जुटे मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने कहा, ‘अभी रेस्क्यू जारी है। हम लोग मौक़े पर ही मौजूद हैं, तीन लोगों के और फंसे होने की सूचना है जिनमें दो लोग हमें मलबे में फंसे दिखाई दे रहे हैं।’ ये हादसा जहां हुआ है वहां संकरी गलियों के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। प्रशासन का मानना है कि दो दिन से लगातार बारिश और जर्जर इमारत की वजह से ये हादसा हुआ है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। कई पशु भी मलबे में दबे हैं। दो तीन दिन से जारी बारिश के कारण ये पुराना भवन ढह गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…