शफी उस्मानी
डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अब बीजेपी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने वादा किया है कि हरियाणा से संबंध रखने वाले हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इन चुनावों में हरियाणा के अंदर अग्निवीर योजना भी अहम मुद्दा है। कांग्रेस इस योजना को लेकर बीजेपी को घेरती रही है।
24 फ़सलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद होगी। दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख आवास बनेंगे। हर घर गृहणी योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली हर छात्रा को स्कूटर मिलेगा।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हरियाणा की जनता से सात बड़े वादे किए हैं। जिसके मुताबिक़ कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने दो हज़ार रुपये और पांच सौ रुपये में सिलेंडर मिलेगा। बुज़ुर्गों, विकलांगों और विधवा महिलाओं को हर महीने छह हज़ार रुपये की पेंशन मिलेगी। ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी।
कांग्रेस के वायदों में है कि दो लाख युवाओं की पक्की भर्ती होगी। हरियाणा को नशा मुक्त किया जाएगा। हर परिवार को 300 यूनिट की फ़्री बिजली और 25 लाख का मुफ़्त इलाज किया जाएगा। एमएसपी क़ानून की गारंटी दी जाएगी और तत्काल फसल मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। जातिगत सर्वे होगा और ओबीसी क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये तक बढ़ाई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…