तारिक खान
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में एक जज की आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की खंडपीठ ने दो अलग अलग टिप्पणियों का स्वतः संज्ञान लिया। इस खंडपीठ में भारत के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी हैं।
बताते चले कि कर्नाटक हाईकोर्ट जस्टिस के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहे हैं। सामने आए एक वीडियो क्लिप में जज स्रीशानंद बेंगलुरू के एक मुस्लिम बहुल इलाक़े को ‘पाकिस्तान’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। जबकि दूसरी वायरल क्लिप में जस्टिस स्रीशानंद एक महिला वकील को कहते हैं, ‘आप विपक्षी पार्टी के बारे में काफी ज़्यादा जानती हैं।’ इसके आगे वो उस आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह ने एक्स पर ट्वीट कर मांग की थी कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…