शफी उस्मानी
डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत के एक और बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कंगना ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि जाति जनगणना नहीं कराई जानी चाहिए क्योंकि लोग जाति के बारे में बहुत नहीं सोचते।
कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा, ‘मैडम आप ठहरीं सवर्ण, अमीर, स्टार, सांसद। आप क्या जानें एक दलित पिछड़ा आदिवासी या गरीब जनरल कास्ट की हालत?’ इसके बाद उन्होंने कंगना के इंटरव्यू के उस हिस्से की वीडियो क्लिप पोस्ट की। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘अब तो मोदी जी चुप्पी तोड़िये, हमें नहीं तो अपने घटक दलों जेडीयू और एलजेपी के चिराग पासवान को तो अपना स्टैंड बताइए।’
कंगना के एक और हालिया बयान पर हंगामा हुआ था, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके तुरंत बाद बीजेपी ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया था और उन्हें चुप रहने की नसीहत दी थी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने कंगना के बयान के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पास किया तो आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…