तारिक खान
डेस्क: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने प्रेमी की हकीकत जानकार परेशान हुई प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठा लिया और ज़हर खाकर अपनी जान दे दिया। बताया जा रहा है कि मृतका परवीन खान का संजय से अफेयर था। संजय ने खुद को कुवारा बता कर परवीन से शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप किया, जब परवीन ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इस बात को कबूला कि वह शादीशुदा 2 बच्चो का बाप है। वही मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी संजय ने परवीन खान से मारपीट करके उसको ज़हर पिला दिया है जिससे उसकी मौत हो गई है।
परवीन के भाई शानू खान ने आरोप लगाया है कि संजय ने परवीन को गोहद बुलाया और वहां उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जहर देकर मार दिया गया। शानू के अनुसार, परवीन ने गोहद से एक कॉल भी किया था, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बताया कि परवीन को गंभीर हालत में जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ग्वालियर में इससे पहले भी ऐसे घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले साल भी इसी तरह की एक घटना में एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने जहर खाने से पहले अपने प्रेमी को जहर की पुड़िया की तस्वीरें भेजी थीं। प्रेमी ने उस संदेश को देखकर सिर्फ ‘ओके’ लिखा और महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
यह मामला एक बार फिर से यह सवाल उठाता है कि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और उनके भावनात्मक शोषण को कैसे रोका जाए। परवीन खान का मामला यह दिखाता है कि जब महिलाओं को धोखा मिलता है और उनके साथ अन्याय होता है, तो वे किस हद तक परेशान हो सकती हैं। समाज को इस दिशा में गंभीरता से सोचने की जरूरत है ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…