माही अंसारी
डेस्क: पश्चिम बंगाल के हावड़ा के एक सरकारी अस्पताल के एक लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया गया है। लैब टेक्नीशियन पर एक नाबालिग़ के साथ ‘सीटी स्कैन’ के दौरान छेड़छाड़ करने और ‘बलात्कार की कोशिश’ करने का आरोप है। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
परिजनों ने पुलिस को बताया है कि नाबालिग़ रोते हुए सीटी स्कैन लैब से बहार निकली, तो अभियुक्त ने उसे और परिवार वालों को धमकाते हुए पुलिस के पास न जाने की चेतावनी दी। इस घटना के सामने आने के बाद रविवार सुबह से ही अस्पताल में कई राजनीतिक दल के लोगों ने हंगामा किया और अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।
इस बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। अस्पताल के अधीक्षक नारायण चट्टोपाध्याय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अस्पताल ने सीटी स्कैन मशीन चलाने का काम किसी निजी कंपनी को ठेके पर दिया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में एक अन्य नाबालिग़ के साथ हुए यौन उत्पीड़न का विरोध कर रही भीड़ ने अभियुक्त के घर के सामने हंगामा किया था।
पुलिस का कहना है कि भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता के घर पर भी हमला किया। इन नेता पर यह आरोप था कि वह मामले को रफ़ा-दफ़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दाग़े गए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। पुलिस का दावा है कि हालात अब सामान्य हो रहे हैं। लेकिन स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि इलाक़े में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…