मो0 शरीफ
डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में ईगतपुरी के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन में बीफ़ ले जाने के संदेह में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग शख़्स के साथ उनके साथ बैठे मुसाफ़िरों ने मारपीट की है. इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने इसकी जांच शुरू कर दी. जीआरपी ने इसकी पुष्टि की है.
उन्होंने कहा है कि भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा है, ‘भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है.’
उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है. ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल क़ायम किया जाना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा है, ‘भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.’ उन्होंने कहा है, “भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले- नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…