फारुख हुसैन
पलियाकलां: नेपाल सीमा के थारू क्षेत्र से पलिया की ओर संदिग्ध पाउडर लेकर आ रही एक डीसीएम को पलिया पुलिस ने दुधवा रोड पर पकड़ा है। डीसीएम में करीब प्लास्टिक की 360 बोरियां बरामद हुई हैं। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने थारू क्षेत्र के ध्यानपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां भी मेड इन चाइना लिखी तीन बोरियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि यह पाउडर विस्फोटक बनाने के काम आता है। कस्टम, एसएसबी, जीएसटी की टीमों को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।
यहां पर गोदाम से संदिग्ध तीन बोरी मिली हैं, जिन पर मेड इन चाइना लिखा होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इनको अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। सूत्रों के अनुसार उक्त संदिग्ध पदार्थ विस्फोटक का काम करता है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। कस्टम, जीएसटी, एसएसबी की टीमों को भी शामिल करते हुए पूरे मामले की तह तक जाया जा रहा है। मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि पूरे मामले की जांच सीओ पलिया को सौंपी गई थी। बरामद पाउडर का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। कई स्तर पर छानबीन की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…