माही अंसारी
वाराणसी: मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की जानिब से कल शनिवार की रात मुस्लिम मुसाफिर खाना दालमंडी में इस वर्ष हज करके वापस आये हाजियों का इस्तकबाल किया गया और उनको सम्मानित किया गया। इस दरमियान तमाम मरकज़ के मेम्बरान ने हाजियों से दुआओं की दरख्वास्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे हाजी महमूद ने कहा कि हम हर साल की तरह इस साल भी हाजियों का इस्तकबाल कर रहे है। हाजियों से दुआओं की तलब करते है। हम अल्लाह की बारगाह में दुआ करते है कि बनारस की गंगा जमुनी तहजीब को किसी की नज़र न लगे। हमारे शहर की आपसी मुहब्बत और इक्रहियत कायम रहे। बेशक चंद लोग इस एखलाक पर नज़र लगाने की कोशिश हो रही है। मगर हम इस नापाक कोशिश को अपनी मुहब्बत से कामयाब नही होने देंगे।
कार्यक्रम का सञ्चालन रियाज़ अहमद ‘नूर’ और इमरान खान ने किया। कार्यक्रम में शकील अहमद सिद्दीकी, आगा कमाल, अबरार खान, राशिद इकबाल, वारिस बबलू, दिलशाद अहमद ‘दिल्लू’, हाजी समद, राशिद सिद्दीकी, साजिद गुड्डू, हाजी इकबाल, हाजी यासीन ‘गुड्डू’, मोदास्सिर अहमद, सोहराब आलम, अब्दुल मन्नान, एस0 जावेद, एड0 अशरफ, अली अख्तर, हाजी ग्यासुद्दीन, अजहर आलम ‘अज्जू’, सऊद खान, रियाज़ छोटू, हाजी जावेद, मोहम्मद अफज़ल, राशिद मार्शल, फुरकान खान, बाबू नकाब, शफी उस्मानी, इमरान उस्मानी, अबुल खैर ‘मिस्टर आदि लोग शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…