मो0 कुमेल
डेस्क: हरियाणा के चरखी दादरी में एक युवक की बीफ़ खाने के शक में पीट-पीट कर हत्या के मामले में यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक एक्स पोस्ट में लिखा, कि इस नृशंस हत्या से मानवता शर्मसार है। उन्होंने लिखा कि ‘भीड़ हत्या/मॉब लिंचिंग का रोग ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और ये घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं’ वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ चरखी दादरी पुलिस ने बधरा गांव में एक प्रवासी की हत्या के मामले में 2 नाबालिग़ समेत 7 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। मृतक की पहचान साबिर मलिक के रूप में हुई है। गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अभिषेक, रविंदर, मोहित, कमलजीत और साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में आगे की जांच जारी है। डिप्टी एसपी धीरज कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभियुक्तों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…