ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आईआईटी बीएचयू में एक छात्रा से गैंगरेप के मामले में अभियुक्तों को ज़मानत दे दी है। गैंगरेप के अभियुक्तों को ज़मानत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा। साथ ही उन्होंने कोर्ट में पैरवी को लचर बताया और उस पर भी सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने लिखा कि ‘ये देश की बेटियों का मनोबल गिराने की शर्मनाक़ बात है, कि न केवल ये बलात्कारी बाहर आ गए बल्कि ऐसी भी ख़बरें हैं कि भाजपाई परम्परानुसार इनका फूल-मालाओं से स्वागत भी हुआ है।’ उन्होंने कहा है कि भाजपा इस बारे में देश की बहन-बेटियों से कुछ कहना चाहेगी? अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में देश की महिला एंकरों और पत्रकारों से भी सवाल किए हैं।
उन्होंने लिखा, ‘आशा है सच्ची पत्रकारिता करने वाली सभी महिला एंकर इसके बारे में अपना एक शो ज़रूर करेंगी।’ उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘हम बीजेपी-संबद्ध उन तथाकथित ‘ईमानदार’ पत्रकारों से भी रस्म अदायगी के स्तर पर ही सही, उनके महिला होने के नाते इतनी उम्मीद तो कर सकते हैं कि वो बोलेंगीं नहीं, लेकिन इस ज़मानत को सही ठहराने के लिए कुतर्क करने वाले भाजपाई प्रवक्ताओं को कम से कम टोकेंगी तो, उन सबसे इससे ज़्यादा की उम्मीद रखना बेमानी है।’ अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा स्पष्ट करे कि क्या देश के ‘प्रधान संसदीय’ क्षेत्र में भाजपाई कार्यकर्ताओं को दुष्कर्म करने की विशेष छूट और स्वतंत्रता मिली हुई है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…