अबरार अहमद
प्रयागराज: सोरांव के उसरही गांव के सामने स्थित रामजानकी गेस्ट हाउस में चल रहे ओयो होटल में रविवार शाम एक विवाहिता की उसकी प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के पूर्व दोनो में जमकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। विवाहिता बलकरनपुर ठगहा की बताई जा रही है।
विवाहिता के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 साल है और उसका एक 10 वर्षीय बालक भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, जल्द उसे दबोच लिया जाएगा। आस पास के लोगों की माने तो महिला सराय गोपाल की है और उसकी शादी बलकरनपुर में हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था इसी बीच उसे एक बेटा हुआ। लेकिन कुछ समय बाद ससुराल के पास का ही एक युवक उसकी जिंदगी में आया तो पति से भी उसकी दूरी बढ़ गई और आखिर में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। सूत्रों की माने तो युवक का नाम विवेक है जिसे होटल कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश की बात कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…