तारिक आज़मी
वाराणसी: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान शहर बनारस में एक दर्दना हादसा ज़ेरेपेश आया है। हादसे में जुलूस-ए-मुहम्मदी से लौटते वक्त झंडा रेलवे के हाई टेंशन तार से टकरा जाने से 6 युवक झुलस गए. झुसे सभी युवक कोनिया और सरैया निवासी है। सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे है। आवाम इसको अल्लाह का करम मान रही है।
घटना में झुलसे एक युवक जैतपुरा निवासी सलमान की स्थिति गंभीर है। बताया जाता है कि झंडा उसी के हाथ में था. चिकित्सको का कहना है कि उसको रिकवर होने में थोडा वक्त लग सकता है. वही लाट भैरव निवासी जमील (24) 10%, कोनिया निवासी मल्लू (22) 7%, कोनिया निवासी राजा (23) 5% और सरैया निवासी इमरान (20) 15% झुलसे हैं। चिकित्सको के अनुसार एक दो दिन में यह 5 युवक स्वस्थ हो जायेगे. डॉक्टर के मुताबिक सलमान 45% झुलस चुका है। जिसके स्वस्थ होने में थोडा समय लगेगा।
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नवापुरा से निकला जुलूस सरैया लौट रहा था। इस दौराम हाथ में स्टील पाइप का झंडा लिए युवक नक्खी घाट रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन परिचालन के लिए लगाए गए ओवर हेड एलक्ट्रिक वायर से युवकों का झंडा सट गया। सभी को तेज करंट का झटका लगा और वहीं पर गिर गए। इस दौरान मौके पल अफरा तफरी की स्थिति बन गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को मंडलीय अस्पताल पहुंचा। वहीं घटना की जानकारी पाकर सभी युवकों के परिजन भी मंडली चिकित्सालय पहुंच गए थें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…