आफताब फारुकी
डेस्क: लेबनान में पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद बेरूत के नज़दीक फिर से धमाके हुए हैं। हिज़्बुल्लाह के गढ़ कहे जाने वाले दक्षिणी बेरूत में चार लोगों की अंतिम यात्रा के दौरान ऐसा हुआ। लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने कहा है कि दक्षिण बेरूत में घरों के अंदर कुछ पुराने पेजर भी फटे हैं।
लेबनान की सरकारी एजेंसी के एक रिपोर्टर ने कहा है कि बेका वैली के अली अल-नाहरी गांव में डिवाइस फटने के कारण दो लोग घायल हुए हैं। एक पेजर बेका वैली में एक कब्रिस्तान के पास खड़ी कार के भीतर भी फटा है। रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने बेरूत के आसमान की जो वीडियो भेजी हैं उसमें आसमान में धुआं उठता देखा जा सकता है। शहर के कई हिस्सों में आसमान से धुआं उठता देखा जा सकता है।
वहीं एक दूसरी समाचार एजेंसी एएफ़पी ने बताया है कि ये धमाके वॉकी-टॉकी में हुए हैं। मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई थी। धमाके के एक दिन बाद बुधवार को मारे गए लोगों की अंतिम यात्रा बेरूत में निकाली जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…