ईदुल अमीन
डेस्क: महाराष्ट्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में अपने बेडरूम में थी। इसी दरमियान लड़की की माँ कमरे में आ गई और उसने यह सब अपनी आँखों से देख लिया। लड़की ने यह राज़ किसी को न पता चले, सिर्फ इसीलिए अपनी माँ का क़त्ल अपने आशिक के साथ मिल कर कर दिया।
हत्या के बाद आरोपियों ने संगीता के शव को साड़ी से लपेटकर लोहे की रॉड पर लटका दिया ताकि यह हत्या ना लगे, लेकिन इनकी साजिश तब नाकाम हो गई जब भारती की छोटी बहन सुरेखा झोरे ने उन्हें यह सब करते देख लिया। सुरेखा ने तुरंत अपनी मां के शव को इस स्थिति में देखकर अपने रिश्तेदारों को इस बारे में बताया। रिश्तेदारों की मदद से इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यह हत्या सिर्फ इस वजह से की गई, क्योंकि मां ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। हत्या के बाद बेटी और उसका प्रेमी इस जघन्य अपराध को छिपाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम हो गईं। पुलिस ने सुरेखा के बयान और घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…