Varanasi

देखे शहर बनारस के दालमंडी नई सड़क इलाको में जश्न-ए-आमद-ए-रसूल पर लगे मंचो की तस्वीरे

ईदुल अमीन

वाराणसी: शहर बनारस में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होने वाली मशहूर सजावटो से पूरा शहर जगमग कर रहा है। इस दरमियान विभिन्न मंचो पर नतिया कलाम का आयोजन हुआ साथ ही अंजुमन के कम्पटीशन आयोजित हुवे।

11 रबीउलअव्वल की रात भर चले अंजुमनो के कार्यक्रमों में जीत हासिल करने वाली अंजुमन को कल मंगलवार के दिन इनाम दिए गए।

इस क्रम में सभी डाईस पर जीतने वाली अंजुमन की लिस्ट लग गई थी। जीती हुई अंजुमन आती अपना कलाम पेश करती और इनाम लेकर जाती

पूरी रात यह सिलसिला जारी रहा।

अंजुमन के इनाम तकसीम होने के दरमियान हर एक डाईस पर बच्चो ने नातिया कलाम पेश किया।

बच्चो के हौसला अफजाई के लिए हर एक डाईस पर इनाम उनको दिए जा रहे थे।

पूरी रात यह सिलसिला जारी रहा। आशिक-ए-रसूल मरहबा या रसूल अल्लाह का नारा बुलंद करते रहे। सजावटो से इलाका जगमग कर रहा था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts