माही अंसारी
डेस्क: हरियाणा के गुरुग्राम में 15 सितंबर को हुई कार-बाइक की भयानक टक्कर में बाइक सवार अक्षत गर्ग की मौत के मामले में आरोपी युवक को ज़मानत चंद घंटो के अन्दर ही मिल गई। इस ज़मानत के मिलने के बाद घटना में मृतक अक्षत की मां ने पुलिस और हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए लगाते हुवे कहा है कि पुलिस ने उनके परिवार के साथ सहयोग नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि जो आरोपी रॉन्ग साइड से कार चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, उसे आधे घंटे में किस आधार पर बेल दे दी गई।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी कुलदीप ठाकुर का ट्रैफिक उल्लंघन का इतिहास रहा है। कुलदीप ठाकुर को पहले भी रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने और पार्किंग के लिए चालान जारी किया जा चुका है। सबसे हालिया चालान 24 अगस्त का था। कुलदीप ठाकुर की गाड़ी पर पलवल विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार गौरव गौतम का स्टिकर लगा हुआ था। आरोपी एक पब्लिक रिलेशन्स, एडवरटाइजिंग और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन एजेंसी, All Axis Media चलाता है। भाजपा समर्थक फेसबुक पेज ‘एक विचार भाजपा सरकार’, जिसके 208,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, इसे All Axis Media ही चलाती है।
घटना के सम्बन्ध में बताते चले कि 15 सितंबर की सुबह-सुबह करीब 5 बजे गुरुग्राम के DLF फेज़ 2 इलाके से 23 साल के अक्षत गर्ग अपनी बाइक से जा रहे थे। दूसरी बाइक पर उनके दोस्त भी थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से एक एसयुवी कार चली आ रही थी। अक्षत की बाइक भी स्पीड में थी। देखते ही देखते बाइक कार से भिड़ गई। घटना में अक्षत बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस के लिए फोन किया। अक्षत की आंखें बंद ना हो जाएं, इसलिए पानी डाला गया।
एक्सीडेंट के चश्मदीद और अक्षत के दोस्त प्रद्युम्न ने बताया कि ड्राइवर फास्ट ड्राइविंग लेन में उल्टी दिशा से आ रहा था। घटना के चश्मदीद गवाह मृतक अक्षत के दोस्त प्रद्युमन ने मीडिया को बताया कि उसने कार के ड्राइवर से पूछा ‘भइया आप रॉन्ग साइड से कैसे आ सकते हो?’ रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले शख्स का नाम कुलदीप ठाकुर बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…