तारिक खान
डेस्क: केरल के कासरगोड में थेय्यम उत्सव के दौरान अंजुथम्बलम मंदिर में पटाखे फटने से 154 लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ सोमवार रात को हुए इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना मंदिर में आतिशबाज़ी के दौरान हुई है। घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरू के अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया है।
उनका कहना है, ‘पटाखों को उस जगह के काफ़ी क़रीब स्टोर किया गया था जहां लोग इकट्ठा होते हैं। उस जगह पर कोई सुरक्षा भी नहीं रखी गई थी। इस घटना में 154 लोग घायल हुए हैं जिनमें 97 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर है।’ इससे पहले सोमवार रात को केरल के कासरगोड में थेय्यम उत्सव के दौरान अंजुथम्बलम मंदिर में पटाखे फटने से बड़ी संख्या में उत्सव में शामिल लोग इसकी चपेट में आ गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…