अनिल कुमार
पटना: बिहार की राजधानी पटना में निर्माणाधीन मेट्रो टनल में मिट्टी निकालने वाली लोको मशीन का ब्रेक सोमवार देर रात फेल होने से दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य घायल हो गए हैं। पीरबहोर थाना जिसके अंतर्गत घटनास्थल आता है, स्थानीय थानाध्यक्ष ने दो मजदूरों के मौत की पुष्टि किया है।
हालांकि घटनास्थल पर मौजूद पटना मेट्रो की जनसंपर्क अधिकारी मोनिषा दुबे ने एक मजदूर की मौत की पुष्टि की थी। ये हादसा पटना साइंस कॉलेज के पास निर्माणाधीन टनल के पास हुआ है। वहां मौजूद पत्रकार नीरज कुमार ने बताया, ‘इस लोको मशीन में इंजन लगा हुआ था जो फेल होने के बाद बेकाबू हुआ। इसमें दो मजदूरों की मौत हुई। इस घटना के बाद मजदूर बहुत आक्रोशित थे।’
जनसंपर्क अधिकारी मोनिषा दुबे ने बताया, ‘रात दस बजे ये हादसा टनल नंबर एक के पास हुआ। मामले की जांच की जा रही है। पटना में मेट्रो का काम चल रहा है। इसी साल जून महीने में राज्य सरकार ने मुज़फ़्फ़रपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में भी मेट्रो चलाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…