Crime

अरे गजब: थाने के बाहर खड़ी सरकारी बाइक को ही चोर ने चुरा लिया, पुलिस ने खुद के साथ हुई चोरी की घटना किया 10 दिनों बाद दर्ज

आफताब फारुकी

डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में एक चोरी की ख़ूब चर्चा है। इसलिए क्योंकि चोर ने पुलिस का ही वाहन चोरी कर लिया है, वो भी थाने के बाहर से। इस वाहन से पुलिस गश्त करती है। जिसका नाम ‘चीता’ है। खबर ये भी है कि पुलिस ने अपने विभाग के ही इस वाहन की चोरी का मामला 10 दिन बाद दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर पुलिस चौकी के बाहर की है। 15 अक्टूबर को पुलिस की बाइक ‘चीता’ थाने के बाहर खड़ी थी। उसी वक़्त एक युवक ने वहां पहुंचकर पहले तो पुलिसकर्मियों से बातचीत की। फिर जब पुलिसवाले वहां से चले गए, तो मौक़ा देखकर वो बाइक लेकर फरार हो गया।

कुछ देर बाद पुलिसवालों ने देखा, तो बाइक वहां नहीं थी। स्टाफ़ से जब पूछा गया तो पता चला कि बाइक कोई पुलिसवाला लेकर नहीं गया है। इसके बाद पुलिस ने बाइक को खोजना शुरू किया। फिर पुलिस चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इन कैमरों में युवक बाइक को ले जाते दिखा। पुलिस ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts