तारिक आज़मी
डेस्क: आपने अलग अलग खेल देखे होंगे। पुलिसकर्मियों द्वारा भी खेल में भाग लिया जाता है। मगर एक गजबे का खेल इस समय हरियाणा पुलिस और राजस्थान पुलिस के बीच चल रहा है। जिसमे हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस से दुगनी के करीब लीड बना कर आगे चल रही है। यह कम्पटीशन चल रहा है बसों के चालान काटने का। हरियाणा पुलिस राजस्थान रोडवेज बसों का चालान काट रही है, तो राजस्थान पुलिस ने पलटवार करते हुवे अच्छी परफार्मेंस का परिचय देते हुवे हरियाणा रोडवेज बसों का चालान काटना शुरू किया है।
इस चालान काटो कम्पटीशन की शुरुआत भी बड़ी रोचक रही है। वायरल वीडियो के अधर पर आपको बताते चले कि एक महिला कांस्टेबल इस पुरे कम्पटीशन को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आई है। बताया जाता है कि दिल्ली से जयपुर आ रही राजस्थान रोडवेज़ की बस में सवार हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी से यात्रा का टिकट मांगने पर पुरे इस कम्पटीशन की शुरुआत हो गई है।
घटना के वायरल हुए वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई पड़ रहा है कि हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी टिकट के पचास रुपये देने से इनकार कर रही हैं जबकि, कंडक्टर टिकट के बिना बस से उतर जाने के लिए बोल रहे हैं। इस कम्पटीशन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे राजस्थान रोडवेज़ के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा, ‘आज अवकाश होने के कारण इस मामले को लेकर सोमवार को आधिकारियों से बात की जाएगी। इस मामले को लेकर हरियाणा रोडवेज़ के अधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा।’
वही इस कम्पटीशन में पिछड़े राजस्थान पुलिस के जानिब से उसकी परफार्मेंस पर तो कोई टिप्पणी नही आई है। मगर राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि ‘राजस्थान रोडवेज़ के वाहनों पर हरियाणा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा की जा रही द्वेषता पूर्ण कार्रवाई हरियाणा सरकार को तुरन्त रोक देनी चाहिए। जानबूझकर कार्रवाई करना निंदनीय है। हरियाणा सीमा में राजस्थान रोडवेज़ की पचास से ज़्यादा बसों का चालान किया गया है। जयपुर में और कोटपुतली में राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज़ की 26 बसों का चालान किया है।’
सत्यनारायण शर्मा ने कहा, ‘हरियाणा पुलिस की जिम्मेदार महिला कांस्टेबल का बस में जबरदस्ती से बिना टिकट यात्रा करना गलत है। परिचालक के टिकट बनाने पर हरियाणा पुलिस और हरियाणा परिवहन विभाग की प्रतिरोध स्वरूप की गई कार्रवाई किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’
मामले में थर्ड अम्पायर से अपील करने के फैसले के साथ उन्होंने कहा है कि ‘सोमवार को प्रतिनिधि मंडल हरियाणा सरकार के गृह सचिव एवं परिवहन सचिव महोदय से मिलकर इस कार्रवाई को रोकने हेतु ज्ञापन देंगे। फिर भी यदि चालान की कार्रवाई की जाती है तो हमें भी राजस्थान में हरियाणा राज्य की परिवहन बसों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए राजस्थान पुलिस और परिवहन विभाग पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन करना पड़ेगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…