ईदुल अमीन
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर अर्बन नक्सल का आरोप लगाये जाने के बाद कांग्रेस ने आज पलटवार करते हुवे भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी को आतंकवादी की पार्टी कहते हुवे आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है। उनकी ही पार्टी टेररिस्ट की पार्टी है। उन्होंने कहा कि जो लोग अल्पसंख्यकों को धमकाते और लिंचिंग करते हैं, प्रधानमंत्री उनका सपोर्ट करते हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बीती 9 अक्टूबर को पीएम मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ‘अर्बन नक्सल’ का जिक्र किया था। महाराष्ट्र में वर्चुअल माध्यम से परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत देश के मूड को दर्शाती है और लोगों ने दिखा दिया है कि वे कांग्रेस और ‘अर्बन नक्सल’ की घृणित साजिशों के शिकार नहीं होंगे।
इसके पहले 5 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र के वाशिम में एक सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को नक्सलियों से मिले होने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शहरी नक्सलियों के एक समूह द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि अगर सब एक हो गए तो देश को बांटने का उनका एजेंडा विफल हो जाएगा। हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस उन लोगों के साथ कितनी निकटता से खड़ी है जो भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं रखते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस दलितों को और गरीबों को गरीब ही रखना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को शहरी नक्सली चला रहे हैं। कांग्रेस देश को बांटना चाहती है, इसलिए वह सभी को बांटने की कोशिश कर रही है। इसलिए, कांग्रेस पार्टी की साजिश को नाकाम करने के लिए एकजुट हो जाएं। यह समय एक होने का है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…