मो0 कुमेल
डेस्क: हरियाणा चुनावो में मतगणना के दरमियान से ही कांग्रेस चुनावो की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का आरोप है की कई सीट ऐसी थी जहा ईवीएम 99 फीसद तक चार्ज थी, जो असंभव है। कांग्रेस ने पहले 7 सीटो की लिस्ट चुनाव आयोग को भेजा था, वही अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 13 और सीटों की लिस्ट भेजी है। और उनसे जुड़ी शिकायत भी। आरोप है कि उन सीटों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई। कांग्रेस की तरफ से अब तक कुल 20 सीटों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए जा चुके हैं। इन सभी पर कांग्रेस हार गई थी।
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने पोस्ट में लिखा, ‘उठाए गए मुद्दों और 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग को सौंपी गई एप्लीकेशन को आगे बढ़ाते हुए, हमने हरियाणा में 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में गंभीर और स्पष्ट अनियमितताओं को उजागर करते हुए एक अपडेटेड मेमोरेंडम पेश किया है। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेगा और उचित निर्देश जारी करेगा।’
मेमोरेंडम में पानीपत शहर से कांग्रेस उम्मीदवार वरिंदर कुमार की शिकायत शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि गिनती के दौरान कई ईवीएम कंट्रोल यूनिट में 99% बैटरी दिखाई दी थी। उनका मानना है कि ये बेहद असामान्य और असंभव है क्योंकि मतदान के पूरे दिन मशीनें इस्तेमाल में थीं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनके चुनाव एजेंट्स को मतगणना हॉल के अंदर फॉर्म 17सी की कॉपी ले जाने की अनुमति नहीं थी और इसकी वजह से चुनाव एजेंट्स को डेटा नहीं मिला सका जिससे छेड़छाड़ का शक हुआ।
फॉर्म 17सी एक मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों की संख्या का रिकॉर्ड है और मतदान खत्म होने पर उम्मीदवारों के मतदान एजेंट्स को सौंपा जाता है। रानिया के उम्मीदवार सर्व मित्तर ने भी आरोप लगाया कि चुनाव एजेंट्स को पुलिस ने हॉल के अंदर फॉर्म 17 सी की कॉपी ले जाने की अनुमति नहीं दी। डबवाली के उम्मीदवार अमित सिहाग की शिकायत में कहा गया कि उनकी टीम और मतदाताओं को शक था कि ईवीएम की कंट्रोल यूनिट्स को बदला गया है।
चुनाव आयोग के सूत्रों ने मामले पर 9 अक्टूबर को अखबार को बताया था, ईवीएम की बैटरी की डिस्प्ले यूनिट ने 7.4 वोल्ट तक पहुंचने तक 99% चार्ज दिखाया था। एक बार जब ये उससे नीचे चला जाता है तो वास्तविक प्रतिशत दिखाना शुरू कर देता है। जब बैटरी 10% तक पहुंच जाए तो इसे बदलना होता है। 8 अक्टूबर को मतगणना के दौरान जयराम रमेश ने भी कहा था कि जिन सीटों पर बीजेपी जीती वहां ईवीएम में बैटरी प्रतिशत 99% थी, जबकि 60-70% बैटरी वाली ईवीएम में कांग्रेस जीत रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…