तारिक आज़मी
डेस्क: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिवकुमार और धर्मराज को पैसे मिलने का लालच था तो वही गुरमेल को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश जाने का वादा किया गया था। ताकि वो विदेश जाकर रह सके क्योंकि भारत में उसपर हत्या का मामला दर्ज था। इन्ही लालच में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को अंजाम देने वालो के सम्बन्ध में पुलिस नित नए खुलासे कर रही है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने पुलिस कमिश्नर से जांच के सम्बन्ध में मुलाकात भी किया है।
मुंबई पुलिस ने ये भी खुलासा किया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए भी तुर्की मेड पिस्टल का इस्तेमाल किया था। साथ ही सलमान खान के फार्महाउस पर भी इसी तुर्की निर्मित पिस्तौल को इस्तेमाल करने का प्लान बनाया गया था। मुंबई पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने बाबा सिद्दिकी को गोली मारने से पहले घटनास्थल पर 40 मिनट तक इंतजार किया था। बाबा सिद्दिकी को गोली मारने के बाद आरोपी वहां से अलग-अलग जगहों पर भाग गए।
खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने साथ एक्स्ट्रा शर्ट भी लाए थे जो उन्होंने भागते हुए बदली थी। मुंबई पुलिस को वारदात की जगह से 250 मीटर दूर एक बोरा भी मिला जिसमें शर्ट, शिवकुमार का आधार कार्ड और टर्की मेड ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई। जानकार बताते है कि जिगाना सीरीज की सभी पिस्टल तुर्की में बनती है और भारत में ये पिस्टल बैन है। लेकिन फिर भी तस्करी करके ये पिस्टल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत लाई जाती है।
ये वही हथियार है जिससे माफिया अतीक अहमद और पंजाबी सिंगर सिद्दधू मूसेवाला की हत्या की गई थी। हाल ही में खुलासा ये भी हुआ कि गिरफ्तार आरोपी प्रवीण लोनकर ने हरीश निषाद को 60 हज़ार रुपये ट्रांसफर किए थे, जिसने शूटरों को रेकी और शूटआउट करने के लिए बाइक खरीदने के लिए 32,000 रुपये दिए थे। 32 हजार की सेकंड हैंड बाइक का इस्तेमाल कर इलाके की रेकी की गई थी। वहीं बात करें हरीश निषाद की तो उसने शिवकुमार और धर्मराज को शूटिंग के लिए चुना और गुरमैल को जीशान अख्तर ने चुना। यहाँ ख़ास गौर करने वाली बात ये है कि टर्की मेड पिस्टल की कीमत लगभग 6-7 लाख रुपये है और आस्ट्रेलिया मेड ग्लाक की कीमत 8 लाख रूपये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…