निलोफर बानो
वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के न्यू अशोक बिहार कालोनी में हौसला बुलंद चोरो ने दिनदहाड़े स्टेट बैंक कैशियर के घर का ताला तोड़ कर लाखो का नगदी और जेवरात तथा सामन साफ़ कर दिया। घटना जिस समय घटित हुई उस समय बैंक कैशियर और उनकी पत्नी दोनों ही अपने अपने दफ्तर गई हुई थी।
चोरों ने अलमारी से 7 लाख रुपये नकद, सोने के तीन मंगलसूत्र, एक चेन, लाकेट, कान की बालियां और सोने की दो अंगूठियां चुरा लीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोर दोपहर 1:15 बजे घर में घुसे और 1:45 बजे घर से निकल गए। महज आधे घंटे में चोरों ने 14 लाख रुपये के आभूषण और नकद चुराकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, और शिवपुर थाना प्रभारी पहुंचे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग खौफ में हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि 25 सितंबर को भी न्यू अशोक विहार कॉलोनी के निवासी गणेश प्रसाद सिंह के घर से चोर 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुरा ले गए थे, जब वह ज्युतिया पूजा के लिए अपने पैतृक निवास सिंधोरा गए हुए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…