निलोफर बानी
डेस्क: बाम्बे हाई कोर्ट ने अपनी माँ का क़त्ल कर उसका कलेजा और किडनी गर्म कर नमक मिर्च लगा कर खाने वाले कलयुगी बेटे सुनील को उसकी इस दिल दहला देने वाले गुनाह हेतु सजा-ए-मौत मुक़र्रर किया है। आरोपी सुनील कुचकोरवी ने अपनी मां यल्लामा रामा कुचकोरवी की हत्या कर दिया था। हत्या के बाद उसने अपनी माँ का कलेजा और किडनी निकाल कर उसके ऊपर नमक मिर्च लगा कर खाया था।
मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित माकडवाला वसाहत इलाके का है। जहा के निवासी सुनील (35) ने अपनी 63 साल की मां यल्लमा से शराब पीने के लिए पैसे मागे, मगर उसकी मां ने पैसे देने से इनकार किया तो सुनील का दिमाग घूम गया। फिर उसने जो-जो किया, वो सोचकर, सुनकर, पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। इस वहशी राक्षस ने पहले अपनी मां की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। फिर उसने अपनी मां के शरीर के अंगों को काटना शुरू किया।
आरोपी अपनी मां के शरीर के अंदरूनी अंग खींच कर बाहर निकालने लगा। सिर काट कर दिमाग निकाला, छाती काट कर दिल निकाला, लिवर, किडनी और आंत निकाली। इसके बाद इस वहशी ने दिल, दिमाग, किडनी को तवे पर गर्म किया। इसके बाद उसमें नमक-मिर्च लगाया और खाना शुरू कर दिया। सबसे पहले पड़ोसियों को इस घटना का पता चला था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से सना उसका मुंह देखकर दंग रह गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…