ईदुल अमीन
डेस्क: लद्दाख क्षेत्र के लिए संवैधानिक सुरक्षा के प्रावधानों की मांग को लेकर दिल्ली आ रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों को सोमवार रात दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर रोका गया है। सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के इस क़दम की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह अस्वीकार्य है. वही अन्य विपक्षी दलों ने भी इस कदम की आलोचना किया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है, ‘सोनम वांगचुक जी और सैकड़ों लद्दाख़ी लोगों को पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों को लेकर शांतिपूर्ण मार्च के लिए हिरासत में लेना अस्वीकार्य है। लद्दाख़ के भविष्य के लिए आवाज़ उठाने वाले बुज़ुर्ग नागरिकों को दिल्ली की सीमा पर हिरासत में क्यों लिया जा रहा है। मोदी जी किसानों की तरह यह “चक्रव्यूह” भी टूटेगा और आपका अहंकार भी टूटेगा। आपको लद्दाख़ की आवाज़ सुननी होगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…