तारिक खान
डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी बीएम पार्वती ने मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (मूडा) को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी 3.1 एकड़ जमीन के बदले जो उसने 14 भूखंड दिए थे, वो वापस ले ले। मैसूर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष को लिखे पत्र में बीएम पार्वती ने कहा है कि उनका रुख़ स्पष्ट था और उन्होंने यह निर्णय बिना अपने पति और बेटे से सलाह के लिया था।
शिकायतकर्ता श्रीमायी कृष्णा को मंगलवार सुबह कोर्ट के सामने पेश होने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने समन भी जारी किया था। पावर्ती ने पत्र में कहा है, ‘उनके पति ने अपने 40 साल लंबे राजनीतिक करियर में नैतिकता का पालन किया है। मुझे कभी भी घर, संपत्ति, सोना या दौलत का लालच नहीं रहा। मैं इस बात को लेकर हमेशा से सचेत थी कि मेरी वजह से उनके राजनीतिक करियर को नुकसान न पहुंचे।’ उन्होंने ने कहा, ‘हालांकि मूडा की तरफ़ से जो आरोप लगाए गए हैं, मैं उनसे दुखी हूं. मुझे कभी नहीं लगा था कि इस वजह से मेरे पति को इन ग़लत आरोपों का समाना करना पड़ेगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…