शफी उस्मानी
डेस्क: दुष्यंत चौटाला हरियाणा के उचाना कलां सीट से चुनाव हार चुके है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री और सांसद रहे दुष्यंत चौटाला ने वर्ष 2018 में आईएनएलडी से अलग होकर जेजेपी का गठन किया था। जेजेपी को 2019 विधानसभा चुनावो में आशा से ज्यादा सीट भी आई और वह हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री भी बने। चुनाव आयोग के अनुसार, वो पांचवें स्थान पर हैं। आखरी चक्र की गणना के बाद दुष्यंत चौटाला अपनी ज़मानत तो दूर रही, दस हज़ार मत भी नही हासिल कर पाए।
उचाना कलां सीट से आगे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। बृजेन्द्र सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा ऑफिसर रह चुके हैं। 21 साल के अपने सिविस सर्विस के करियर के बाद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। 2014 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ा और BJP में चले गए। लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक पहले उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
अब तक की गिनती में उन्हें मात्र 7481 वोट मिले हैं और वो 38464 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां कुल 16 राउंड की गिनती होनी है। और अब तक 15 राउंड की गिनती हो चुकी है। इस सीट पर कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। अब तक उन्हें 45724 वोट मिले हैं। भाजपा के देवेंदर चतर भुज अत्तरी 45945 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस तरह बृजेन्द्र सिंह 221 वोटों के मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं। अब तक के आंकड़ों से अनुमान लगाया जा रहा है कि जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार चौटाला के लिए जीत तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…