निसार शाहीन शाह
डेस्क: चुनाव आयोग के अनुसार, उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेस को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। 10 सालों के अंतराल के बाद जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव कराए गए हैं। कुल 90 सीटों पर परिणाम आ चूका है और नेशनल कांफ्रेस कांग्रेस गठनबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। इसी दरमियान फारुख अब्दुल्लाह ने घोषणा किया है कि जम्मू कश्मीर के अगले मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्लाह होंगे।
इसके अलावा जेकेकएपी के अलताब बुखारी डीपीएपी के गुलाम नबी आज़ाद आदि के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, ये चुनावी सर्वे अनुमान भर ही होते हैं। जैसे-जैसे दिन बीतेगा, अटकलें खत्म होती जाएंगी। और ये स्पष्ट होता जाएगा कि एग्जिट पोल के अनुमान कितने सच साबित होते हैं। ये चुनाव परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जम्मू कश्मीर में पिछले 6 सालों से कोई चुनी हुई सरकार नहीं है।
अनुच्छेद-370 के हटाए जाने के बाद ये पहला चुनाव है। आखिरी बार यहां 2014 में चुनाव हुआ था, 87 सीटों पर। इस चुनाव में भाजपा को 25, पीडीपी को 28, कांग्रेस को 12 और नेशनल कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं 3 सीटों पर निर्दलीय और 4 सीटों पर अन्य दलों को जीत मिली थी। आखिरी बार महबूबा मुफ्ती यहां की मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने भाजपा और पीडीपी के गठबंधन के सहारे सरकार बनाई थी। लेकिन ये सरकार चल नहीं पाई। 2018 में गठबंधन टूट गया और मुफ्ती को इस्तीफा देना पड़ा। इस बार जिन 90 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उसमें जम्मू की 43 और कश्मीर की 47 सीटें शामिल हैं। एग्जिट पोल के बाद से इस बात की भी चर्चा है कि INC और NC के गठबंधन को PDP का भी साथ मिल सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…