आदिल अहमद
डेस्क: गुजरात के मेहसाणा ज़िले के कड़ी तालुका के जासलपुर गांव में एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। मेहसाणा की ज़िला विकास अधिकारी (डीडीओ) हसरत जैसमीन ने मामले की पूरी जानकारी दी है।
उन्होंने कहा है कि ‘अनुमान के मुताबिक अभी 2-3 लोग और मलबे में दबे हुए हैं। भगवान से हम यही दुआ कर रहे हैं वो लोग जीवित मिलें।’ मेहसाणा में हुई इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है।
प्रधानमंत्री ने कहा है, “गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देख-रेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।’
पीएमओ कार्यालय ने कहा है, ‘गुजरात के मेहसाणा में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…