मोनू अंसारी
डेस्क: हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘मोदी जी हरियाणा का इलेक्शन गलती से जीत गए। लेकिन मैं तो वहां पर नहीं था। वरना लोग बोलते हम उनकी ‘बी टीम’ हैं।’
असदुद्दीन ओवैसी पर विपक्षी पार्टियां अकसर ही बीजेपी की ‘बी टीम’ होने का आरोप लगाती रहती हैं। बीती आठ तारीख़ को हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 48, कांग्रेस को 37, इंडियन नेशनल लोकदल को दो और निर्दलीयों को तीन सीट पर जीत मिली थी।
हालांकि नतीजे घोषित होने से पहले लगभग सभी एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं जताई गई थीं। वहीं जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से नेशनल कॉन्फ़्रेंस को 42, बीजेपी को 29, कांग्रेस को छह, पीडीपी को तीन, जेपीसी को एक और निर्दलीयों को सात सीटों पर जीत मिली थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…