शफी उस्मानी
डेस्क: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों के टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच में भी भारत को 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने बल्लेबाज़ी का फै़सला किया था।
भारत की तरफ से दूसरी पारी में सबसे अधिक रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। उन्होंने 77 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में न्यूज़ीलैंड के स्पिन गेंदबाज़ मिशेल सेंटनर ने 6 विकेट हासिल किए। इससे पहले साल 2012 में भारत घर में टेस्ट सिरीज़ हारा था, तब इग्लैंड ने भारत को हराया था। तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में न्यूज़ीलैंड अब 2-0 से आगे हो गया है। मेहमान टीम ने बेंगलुरू में खेला गया पहला टेस्ट मैच भी आठ विकेट से जीता था। सिरीज़ का तीसरा और आख़िरी टेस्ट मैच एक नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…