आफताब फारुकी
डेस्क: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बिश्नोई गैंग के सदस्यों के प्रत्यर्पण को लेकर कहा कि भारत ने कनाडा से कुछ अपराधियों के प्रत्यर्पण की मांग की है, जिनमें बिश्नोई गैंग या अन्य गैंग के सदस्य भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, ‘इनमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग या अन्य गैंग के सदस्य भी शामिल हैं।’ रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अन्य गैंग के बारे में हमने कनाडा से कई साल पहले और हाल में भी उन्हें बताया है, उनसे प्रोविज़नल अरेस्ट की मांग की है। अब तक उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही कोई गिरफ़्तारी की है।’
उन्होंने कहा की ‘हम लोग बार-बार ये बात कहते रहे हैं जो लोग एंटी इंडिया गतिविधियों और अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा देते हैं उनके ख़िलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन उन्होंने अभी तक इस मामले में ‘फ्रीडम ऑफ़ स्पीच’ के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके पीछे एक राजनीतिक मंशा भी है।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गिरफ़्तारी और कौंसुलर एक्सेस के सवाल पर कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले बताया था हम लोगों ने अभी तक कौंसुलर एक्सेस मांगा नहीं है। उनकी तरफ़ से मांग होती है फिर कौंसुलर एक्सेस दिया जाता है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…