फारुख हुसैन
डेस्क: लगभग पांच दिनों के बाद इसराइली सेना ने एक बार फिर से लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए हैं। वहीं दक्षिण लेबनान के नबातिह शहर में हुए इसराइली हमले में पांच लोगों की मौत हुई है। मारे गए लोगों में नबातिह के मेयर भी शामिल हैं।
लेबनान के अलावा इसराइल ने ग़ज़ा पर भी हमले करना जारी रखा हुआ है। वहीं मंगलवार को अमेरिका ने इसराइल को पत्र लिख कर 30 दिनों में ग़ज़ा में मानवीय सहायता की पहुंच बढ़ाने के लिए कहा है। अमेरिका का कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर वह इसराइल को दी जाने वाली सैन्य सहायता में कटौती भी कर सकता है। बेरूत पर इस ताज़ा हमले से पहले मंगलवार को भी इसराइली सेना ने लेबनान के अलग-अलग जगहों पर बमबारी की थी।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ इन हमलो में रियाक़ और बेका घाटियों में पांच लोग मारे गए थे। वहीं लेबनान के दक्षिणी इलाके में भी पांच लोगों की मौत हुई थी। वहीं क़ाना के इलाक़े में किए गए इसराइली हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 30 लोग घायल हो गए थे। सरकारी मीडिया के मुताबिक़ इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या 10 से ज़्यादा थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…