माही अंसारी
डेस्क: हरियाणा के विधानसभा चुनाव नतीज़ों के बाद अब नायब सिंह सैनी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ नायब सिंह सैनी 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस बात का एलान गृह मंत्री अमित शाह ने किया। अमित शाह को पार्टी ने हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया था।
लेकिन आख़िरी नतीजों में बीजेपी ने एक बार फ़िर से राज्य की सत्ता हासिल की। चुनावी परिणामों में जहां बीजेपी को 48 सीटों पर जीत के साथ एक बार फिर से बहुमत हासिल किया। वहीं कांग्रेस एक बार फिर से राज्य की सत्ता हासिल करने में फिर नाकाम रही।
नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा, ‘सभी विधायकों ने एकमत से उन्हें विधायक दल का नेता चुना है। वो कल मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।’ पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री पांच साल के लिए ही चुना जाता है।” किसी मंत्रालय के ज़िम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझे आज तक जो भी दायित्व सौंपा है मैंने उसे संभाला है।’
बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर अनिल विज ने कहा था कि ‘मेरी कोई दावेदारी नहीं है।’ किसी बड़े पद को लेकर उन्होंने कहा था, ‘मैंने कभी कोई पद नहीं मांगा। जो भी निर्णय हाईकमान का होता है उसे माना जाता है। सारा फैसला हाईकमान को करना है, हाईकमान जो भी फैसला करेगा वो मंजूर है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…