मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर में एक रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया गया। इस रेस्टोरेंट के मालिक पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाने और रेस्टोरेंट में वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोसने का आरोप था। वहीं नगर निगम का कहना है कि रेस्टोरेंट पर बुलडोजर एक्शन अवैध कब्जे के कारण लिया गया है। इस रेस्टोरेंट का नाम ‘मामा भांजे वेज कॉर्नर’ है।
बजरंग दल के सह-जिला संयोजक विशाल बजरंगी ने रेस्टोरेंट के मालिक मुबीन अहमद पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाने का आरोप लगाया था। विशाल बजरंगी ने कहा था कि मुबीन अहमद तिलक लगाकर रहते थे, ताकि लोग उन्हें हिंदू समझें। ये भी आरोप लगाया गया कि रेस्टोरेंट में वेज खाने के नाम पर नॉनवेज खाना दिया जा रहा था। बजरंग दल ने मुबीन अहमद पर ये आरोप रेस्टोरेंट के पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा के हवाले से लगाया था।
बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट को बंद करा दिया था। वहीं बजरंग दल और स्थानीय लोग रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। रेस्टोरेंट को लेकर 6 अक्टूबर को एक शिकायत की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये शिकायत कानपुर DM के जरिए नगर निगम तक पहुंची, जिसकी जांच की गई।
नगर निगम का कहना है कि रेस्टोरेंट चलाने वाले मुबीन अहमद ने दुकान के बाहर ‘अवैध कब्जा’ किया था। इसी को लेकर मुबीन के रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है। रेस्टोरेंट पहले से ही बंद था। वहीं 18 अक्टूबर को इस ‘मामा-भांजे वेज कॉर्नर’ रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…