Others States

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पंगारकर हुआ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल

आदिल अहमद

डेस्क: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में अभियुक्त श्रीकांत पंगारकर ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना की सदस्यता ली है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ श्रीकांत पंगारकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जालना में शिव सेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए हैं।

पत्रकार गौरी लंकेश की साल 2017 में पांच सितंबर को बेंगलुरु में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। 20 नवंबर को राज्य में मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम आएंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts