तारिक खान
डेस्क: बहराइच हिंसा पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘यूपी के बहराइच ज़िले में कानून-व्यवस्था की स्थिति का खराब होकर काबू से बाहर हो जाना चिन्ताजनक है। ऐसे हालात के लिए शासन-प्रशासन की नीयत व नीति पक्षपाती नहीं बल्कि पूरी तरह से कानूनवादी होनी चाहिए ताकि संबंधित मामला गंभीर न होकर यहां शान्ति व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।’
बीते रविवार को यूपी के बहराइच के महसी इलाक़े में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। रिपोर्टों के मुताबिक़ विसर्जन यात्रा में शामिल भीड़ धार्मिक स्थल के बाहर डीजे बजा रही थी। यहीं से विवाद शुरू हुआ और हिंसा और आगजनी हुई। इस हिंसा में गोपाल मिश्रा नाम के शख़्स की मौत हो गई थी। दूसरे दिन बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बीच इंटरनेट बंद कर दिया गया था और बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…