माही अंसारी
डेस्क: बिहार के गया में एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह को सीबीआई ने 20 लाख रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। यह गिरफ़्तारी राकी यादव जो रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक है के शिकायत पर हुई है। राकी यादव का आरोप था कि डीएसपी अजय प्रताप सिंह उनसे रिश्वत मांग रहे थे, नहीं देने पर एके47 ले साथ गिरफ़्तारी की धमकी दे रहे थे।
आरोप है कि इस मामले में डीएसपी ने रॉकी यादव से 2.5 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी, ताकि उन्हें मामले में राहत मिल सके। पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये की रकम दी जा रही थी। डीएसपी अजय प्रताप सिंह अपने दो एजेंटों के माध्यम से यह रिश्वत ले रहे थे। रॉकी यादव को धमकी दी गई थी कि यदि वह यह रकम नहीं देंगे, तो उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा।
सीबीआई ने इस पूरी कार्रवाई को बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया और डीएसपी अजय प्रताप सिंह को उनके एजेंटों सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई ने पटना, वाराणसी और गया में कई जगहों पर छापेमारी की, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, डीएसपी ने पूछताछ के दौरान रॉकी यादव से पैसे मांगने और धमकी देने की बात स्वीकार कर ली है। फिलहाल, इस मामले में जांच जारी है और सीबीआई आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…