माही अंसारी
डेस्क: पश्चिम बंगाल के बीरभूमि में एक कोयला खादान में विस्फोट से मिल रही जानकारी के अनुसार 7 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट कोयला क्रशिंग करते वक्त हुआ है। घटना में कई मजदूर घायल हो गये है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच गई है।
बाद में वहां देखने को मिला की ज़मीन पर लोगों के शव पड़े थे। कोयला खदान के पास खड़ी गाड़ियां भी खराब हो गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि कोयला क्रशिंग करने के दौरान अनजाने में विस्फोट हो गया।
पुलिस ने बताया है कि हादसे के बाद गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग गए। पुलिस ने कहा है कि हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसने इस मामले को सुलझाने के लिए एक टीम बनाई जो आगे की जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…