ईदुल अमीन
डेस्क: ‘गुरु गोविन्द दोउ खड़े, काके लांगु पाँव, बलिहारी गुरु आप ने गोविन्द दियो बताये।’हमारे मुल्क में गुरु शिष्य परम्परा इसी तर्ज पर चलती रही है। गुरु का दर्जा भगवान् से पहले हमारे संस्कार में दिया गया। मगर इस घटना को जान कर आप कह उठेगे की ‘तीन गुरु एक साथ खड़े, काके मारू पहले पनही (जूता), तीनो नीच मिल कर ईवन मासूम का कर दियो तबाह।’
मामला दक्षिण मुंबई में कोचिंग संस्थान चलाने वाले तीन भाइयों है। तीनो ने एक नाबालिग लड़की का दो साल तक यौन शोषण किया। आरोपी युवक लड़की को अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाते थे। वे हमेशा उसे कोचिंग जल्दी आने और देर से जाने के लिए कहते थे। इस दौरान वे उसका यौन शोषण करते थे। जब इससे लड़की की मानसिक स्थिति पर असर पड़ा तो मां ने अपनी बेटी को बाल विकास केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद लड़की ने काउंसलर को पूरी कहानी बताई। काउंसलर ने जब लड़की की मां को सच्चाई बताई और पुलिस में मामला दर्ज कराया तो पूरी घटना का खुलासा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यराज अपने माता-पिता के साथ घूमने गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी गौतम, तरुण राजपुरोहित और सत्य राज ने न केवल लड़की का यौन शोषण किया, बल्कि उसे अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 24, 25 और 27 साल के हैं और दक्षिण मुंबई में रहते हैं। वे कक्षा 7 से 12 तक के छात्रों के लिए कोचिंग क्लास चलाते थे, जिसमें 35-40 लड़कियां भी पढ़ती थीं।
पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की ने 2022 में कोचिंग सेंटर जॉइन किया था। लड़की की मां ने सबसे पहले 2022 के आखिर में उसके व्यवहार में बदलाव देखा और जनवरी 2023 में उसने बाल विकास केंद्र से बात की और अपनी बेटी का एडमिशन कराया। इस पूरे प्रकरण में कुछ समय बाद लड़की ने अपने काउंसलर को पूरी घटना के बारे में बताया। काउंसलर ने लड़की की मां को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बात की और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित लड़की और उसकी मां के बयान के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी करीब 2022 से उसका यौन शोषण कर रहे थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों से भी बात कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन शिक्षकों ने उनके साथ भी ऐसा कुछ करने की कोशिश की है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…