आदिल अहमद
डेस्क: हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट और पार्टी के नेता बजरंग पुनिया ने पहलवान साक्षी मलिक के बयान पर मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। साक्षी मलिक ने अपनी किताब में ये ज़िक्र किया है कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कहीं न कहीं खिलाड़ियों की लड़ाई को कमज़ोर किया।
वहीं जब यही सवाल बजरंग पुनिया से किया गया तो उन्होंने कहा, ‘साक्षी हमारी साथी हैं। पहले भी थी और आगे भी रहेंगी।साक्षी के बोलने के बारे में उनसे बात करिए। उनके निजी विचार हैं। साक्षी की किताब ना ही आपने पढ़ी और ना ही मैंने पढ़ी है।’
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार साक्षी मलिक ने अपनी किताब ‘विटनेस’ में लिखा है कि बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के दिमाग में उनके करीबी लोगों ने लालच भर दिया। भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया प्रदर्शन करने वालों में मुख्य चेहरा थे। हालांकि, इसी साल ओलंपिक में मेडल चूकने के बाद विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और विनेश हरियाणा की जुलाना सीट से विधायक बनीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…