फारुख हुसैन
डेस्क: शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ढकीया तिवारी गांव में स्थित एक खेत में खुदाई के दरमियान पुरानी जंग लगी तलवारों, खंजर, बरछी और बन्दूको का ज़खीरा मिला है। बताया गया कि एक किसान हल से खेत की जुताई कर रहा था। तभी जमीन के अंदर हल के किसी लोहे से टकराने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उस जगह की खुदाई की गई। खुदाई में वहां से पुरानी जंग लगी तलवारें, खंजर, बरछी और बंदूकें मिलीं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार पहले इस जगह एक बाग़ हुआ करता था। जिसको कुछ समय पहले बाबु लाल ने खरीद लिया। गाँव के लोंग यहाँ से मिटटी ले जाया करते थे। इस ज़मीन पर पहली बार हल चला है। जिसके दरमियान ये मामला सामने आया है। हथियार यहाँ कैसे आये यह किसी की जानकारी में नही है। शाहजहांपुर के एसएम कॉलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष विकास खुराना ने इन हथियारों को इतिहास का हिस्सा बताया और अध्यन के लिए इसको जिलाधिकारी से माँगा है।
विकास खुराना के अनुसार शाहजहांपुर का इलाका 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारी गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां के कई गांवों में अंग्रेजों के खिलाफ गदर की कई घटनाएं हुई थीं। अनुमान जताया गया है कि ये हथियार उस दौर के क्रांतिकारियों से भी जुड़े हो सकते हैं। ‘शाहजहांपुर इलाके में बंदूकों का उपयोग 18वीं सदी में शुरू हुआ। जबकि भारत में ये पहली बार बाबर के समय उपयोग में लाए गए थे। अभी तलवारों को देख नहीं पाया हूं। लेकिन जो सुना है उसके मुताबिक तलवार में चांदी चढ़ी है। और उनमें जंग भी लग चुका है। वहीं जो बंदूक मिली है उसमें लगी लकड़ी दीमक खा गई है। केवल नाल बची है। अनुमान है कि बंदूक लगभग 200 साल पुरानी होगी। हम लोग इसकी स्टडी के लिए DM से मांग करेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…